सवाल आपका है

Festival Special Train: फेस्टिव सीजन में घर जाने की टेंशन खत्म! यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा, राजधानी से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जान लीजिए रूट और टाइमिंग

Festival Special Train, Bhopal festival special train, Rani Kamlapati Danapur train, Rewa Bhopal special train, Bhopal Diwali train 2025, Chhath Puja special train Bhopal, Rani Kamlapati station train update, Train from Bhopal to Danapur, Bhopal to Rewa train schedule, MP special train news, Bhopal railway festival update, Festival season train Bhopal, Rani Kamlapati to Rewa train, Bhopal railway reservation news, Bhopal train crowd management, Bhopal train for Chhath festival

Festival Special Train/Image Source: IBC24

भोपाल: Festival Special Train:  त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने राजधानी से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दिवाली और छठ पर्व पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस कड़ी में रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति और रीवा–रानी कमलापति–रीवा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक भोपाल से रीवा के लिए हर शनिवार दोपहर 12:30 बजे ट्रेन रवाना होगी। वहीं दानापुर के लिए हर शनिवार और मंगलवार दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से ट्रेन निकलेगी।

Festival Special Train:  त्योहारों के सीजन में यात्रियों को सीट की परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से हज़ारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें

 

 

Exit mobile version