शह मात The Big Debate: एक मुद्दा दो बयान, कांग्रेस में घमासान! दिग्विजय ने किया जीतू पटवारी के आरोपों का खंडन, क्या विपक्ष की अंदरूनी खटपट अब होने लगी काबू से बाहर?
MP Congress Leaders Dispute News: दिल्ली में पटवारी ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, तो कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उन आरोपों का खंडन कर दिया।
MP Congress Leaders Dispute News/Image Credit: IBC24.in
- दिल्ली में एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पटवारी के आरोपों का खंडन कर दिया।
- दिग्विजय सिंह ने दलाल वाला एंगल लाकर कांग्रेस और जीतू पटवारी की ही घेराबंदी कर दी।
MP Congress Leaders Dispute News: भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी दिल्ली गए थे एमपी की मोहन सरकार को घेरने। वहां उन्होंने बकायदे प्रेस कॉन्फ्रेंस करआरोप लगाए कि- बीजेपी सरकार ने वीर भारत न्यास को करोड़ों की जमीन 1 रुपए में दे दी। जहां दिल्ली में पटवारी ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, तो इधर भोपाल में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पटवारी के आरोपों का खंडन कर दिया। दिग्गी राजा ने कहा- ये मध्यप्रदेश सरकार का ट्रस्ट है, कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने दलाल वाला एंगल लाकर कांग्रेस और जीतू पटवारी की ही घेराबंदी कर दी।
दिग्गी राजा के बगावती तेवर के चलते अब भला सत्ता पक्ष गदगद क्यूँ नहीं होगा? सो, दिग्विजय सिंह को पानी पी पीकर कोसने वाली बीजेपी को दिग्विजय सिंह बुद्धिमान राजनेता नज़र आए। (MP Congress Leaders Dispute News) वहीं कांग्रेस पटवारी और दिग्गी के बीच चल रही इस फ़जीहत पर सफाई देती नजर आई।
MP Congress Leaders Dispute News: लेकिन सवाल ये कि जिस मुद्दे को नेशनल कांग्रेस ने लपका उस पर दिग्विजय सिंह ने पलीता लगाकर सीधे सत्ता को क्लीन चिट क्यूँ दे दी? सवाल ये कि – क्या दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस को ही और पीछे धकेल रहे हैं? सवाल ये भी कि- क्या जीतू पटवारी फैक्ट के साथ गलती कर बुरी तरह फंस गए हैं.? सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या दिग्विजय सिंह अपने सियासी उत्तरार्ध में सत्ता की अनुकंपा के अभिलाषी हैं?
इन्हें भी पढ़ें:-
- Electricity Bill July 2026: लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, देना होगा इतना कम पैसा, पावर कॉरपोरेशन ने जारी किया आदेश
- Wife Murders Husband in Mysore: सामने आई एक और हत्यारिन बीवी!.. सोते हुए पति का गला घोंटा, परिजनों को सुनाई हार्टअटैक से मौत की कहानी.. क़त्ल की वजह जानकर रह जायेंगे हैरान..
- Female Constable Suicide Case: थाने के स्टाफ रूम में इस हाल में मिली महिला कांस्टेबल, देखकर साथी भी रह गए सन्न, आप भी जानें क्या है मामला

Facebook


