स्कूल शिक्षा मंत्री ने जारी की जिलेवार रिपोर्ट कार्ड, टॉप टेन में सबसे पहले नम्बर पर छिंदवाड़ा
School Education Minister issued district wise report card: टॉप 10 में आए जिले के नाम इस प्रकार हैं। छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, छतरपुर, शाजापुर, दमोह, नरसिंहपुर, नीमच, डिंडोरी, सीहोर।
district wise report card in mp schools : भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रदेश में जिलेवार रैंकिंग जारी कर दी है। कक्षा 1 से 8 तक का जिलेवार रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है। टॉप टेन में सबसे पहले नम्बर पर छिंदवाड़ा जिला है। वहीं टॉप 10 में आए जिले के नाम इस प्रकार हैं। छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, छतरपुर, शाजापुर, दमोह, नरसिंहपुर, नीमच, डिंडोरी, सीहोर। वहीं रतलाम, उज्जैन, विदिशा, सागर की हालत सबसे कमजोर है।
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सिंगल क्लिक से राशि जारी कर दिया है। 394 करोड़ से अधिक की RTE की राशि जारी की गई है। राज्य शिक्षा केन्द्र अंतर्गत 52 जिलों का सत्र 2022-23 का रिपोर्ट कार्ड और रैंकिंग जारी की गई है। आपको बाता दें कि 18 हजार 440 निजी स्कूलों में 8 लाख 50 हजार स्टूडेंट्स के लिए यह राशि जारी की गई है। स्टूडेंट्स को 394 करोड़ 41 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।
read more: ट्रेन गोलीबारी: जीआरपी की जांच टीम ने जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में हुए अपराध के दृश्य को रुपांतरित किया
read more: मुंबई: लोकल ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण उपनगरीय सेवाएं प्रभावित

Facebook


