फिल्म गदर 2 के दौरान मची भगदड़, दो पक्षों में जमकर मारपीट, जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद

फिल्म गदर 2 के दौरान मची भगदड़, दो पक्षों में जमकर मारपीट, जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद! Fight during film Gadar 2

Modified Date: August 12, 2023 / 09:55 am IST
Published Date: August 12, 2023 9:53 am IST

गुना। Fight during film Gadar 2 गुना में जगत दर्शन टॉकीज के बाहर गदर2 मूवी देखने आए दो पक्षों में देर रात्रि जमकर विवाद हुआ। करीब एक दर्जन लोग आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे और घुसे चले। असामाजिक तत्व आसपास की दुकानों का सामान एक दूसरे पर फेंककर मारते रहे।

Read More: रक्षा मामलों में भारत बन रहा विश्वगुरु.. महज एक दशक में ही 23 गुना बढ़ा डिफेंस एक्सपोर्ट, 85 देशों को बेचे हथियार

Fight during film Gadar 2 घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। फिल्मी स्टाइल में एक दूसरे के साथ मारपीट करते यह लोग नजर आए। मामला गुना के सिटी सेंटर पोश इलाके के टॉकीज का है।

Read More: Bhilai News: राइजिंग पाइपलाइन में हुआ लिकेज, साढ़े 3 लाख घरों में आज नहीं आएगा पानी

जहां अक्सर इस तरह के घटनाक्रम देखने को मिलते हैं। बावजूद इसके काफ़ी देर तक यहां पुलिस भी नहीं पहुंची। और सड़क पर खड़ी भीड़ तमाशबीन बनी रही। असामाजिक तत्व जमकर तोड़फोड़ करते रहे। लेकिन अब सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर थिएटर के अंदर जो सैकड़ों लोग महिला पुरुष मौजूद थे। जो अंदर मूवी देख रहे थे। अगर ऐसे में भगदड़ मच जाती तो क्या हालात बनते आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। इस तरह की तस्वीरें अपने आप में बड़े सवाल खड़े करती है। फिलहाल गुना की कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।