Suchandra Dasgupta
MP Damoh Today News : दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मधुमक्खियों के हमले से 40 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए है। दरअसल, माता मंदिर में मुंडन कार्यक्रम चल रहा था जिस दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 3 लोग गंभीर स्थिति में है। जख्मी लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। यह पूरा मामला दमोह के मगंज वार्ड नंबर 3 का है।