Datia By Election Result 2026 Update: दतिया में निर्णायक बढ़त की ओर कांग्रेस, 9500 से अधिक वोटों से आगे हैं घनश्याम सिंह, क्या नरोत्तम का टिकट काटना बीजेपी को पड़ गया भारी?
Datia By Election Result 2026 Update: दतिया में निर्णायक बढ़त की ओर कांग्रेस, 9500 से अधिक वोटों से आगे हैं घनश्याम सिंह, क्या नरोत्तम का टिकट काटना बीजेपी को पड़ गया भारी?
Datia By Election Result 2026 Update: दतिया में निर्णायक बढ़त की ओर कांग्रेस, 9500 से अधिक वोटों से आगे हैं घनश्याम सिंह, क्या नरोत्तम का टिकट काटना बीजेपी को पड़ गया भारी? Image: IBC24
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह निर्णायक बढ़त पर,
- भाजपा के लिए बढ़ी मुश्किलें
- आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव का बड़ा बयान
दतिया: Datia By Election Result 2026 Update विधानसभा उपचुनाव के अब तक जारी परिणाम से स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है। अब तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार 9वें राउंड की गितनी हो चुकी है और अभी तक कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 9500 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। वोटों के अंतर को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि दतिया में भाजपा की जमीन खिसक गई है। घनश्याम सिंह की निर्णायक बढ़त के बाद एक बार फिर भाजपा प्रबंधन पर कटघरे में हैं और अब ये पूछा जा रहा है कि क्या नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर भाजपा ने गलती कर दी?
दतिया में भाजपा की हार तय?
Datia By Election Result 2026 Update वहीं, इससे पहले मतगणना के दौरान अचानक सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया, जब आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव मतगणना केंद्र से बाहर निकल आए। मतगणना के शुरुआती रुझानों पर आश्वस्त नजर आ रहे दामोदर यादव ने दावा किया कि शहर के वोटों की गिनती शुरू होते ही उनकी बढ़त तय है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर बड़ा हमला बोला। यादव ने राजेंद्र भारती के पार्टी से निष्कासन को दिग्विजय सिंह के दबाव का परिणाम बताते हुए भारतीय जनता पार्टी से नरोत्तम मिश्रा को भी निष्कासित करने की मांग कर डाली। मतगणना के बीच आए दामोदर यादव के इस बयान ने दतिया के चुनावी समीकरणों और सियासी गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है।
राजेंद्र भारती को मिली भीतरघात की सजा
बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतगणना शुरू होने से पहले ही दावा कर दिया था कि कांग्रेस 15 हजार से ज्यादा वोटो से हमारी जीत हो रही है और भाजपा बुरी तरह से हार रही है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों में नाराजगी है, जिसका हमें फायदा हुआ है। कांग्रेस और मेरी व्यक्तिगत छवि के कारण लोगों ने वोट किया है। राजेंद्र भारती के निलंबन पर उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती ने जो भीतर घात कांग्रेस के साथ किया उसकी सजा मिली है। लाडली बहना का बीजेपी को कोई फायदा नहीं मिला है, बल्कि नाम काटने से ही उसे नुकसान हुआ है, कई बहनों के नाम लाडली बहन से कटे है, जिसके कारण बीजेपी का वोट भी कटा है।
न्हें भी पढ़ें:
- UPI Fraud Prevention: UPI फ्रॉड रोकने के लिए बैंकों का नया प्लान, पेमेंट से पहले आएगा खास अलर्ट, ‘YES/NO’ दबाने से पहले सोचने का मिलेगा मौका
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आज प्रदेश की टॉपर बेटियों को सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित, 3 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
- Bankipur By-Election Prashant Kishor Update News: बांकीपुर में खत्म होगी बीजेपी की बादशाहत? जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 3800 से अधिक वोटों के साथ निर्णायक बढ़त की ओर, जानिए दतिया की क्या स्थिति

Facebook


