मध्यप्रदेश: नगर निगम आयुक्त ने कैंसर पीड़ित बच्ची की इच्छा पूरी करने के लिए अपना सिर मुंडवाया

मध्यप्रदेश: नगर निगम आयुक्त ने कैंसर पीड़ित बच्ची की इच्छा पूरी करने के लिए अपना सिर मुंडवाया

मध्यप्रदेश: नगर निगम आयुक्त ने कैंसर पीड़ित बच्ची की इच्छा पूरी करने के लिए अपना सिर मुंडवाया
Modified Date: August 3, 2026 / 01:29 pm IST
Published Date: August 3, 2026 1:29 pm IST

सिंगरौली (मध्य प्रदेश), दो अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश में सिंगरौली नगर निगम की एक महिला आयुक्त ने कैंसर का इलाज करा रही एक बच्ची के साथ एकजुटता और करुणा का भाव व्यक्त करते हुए अपना सिर मुंडवा लिया।

सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपने मुंडे सिर की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने कैंसर के इलाज के दौरान अपने बाल गंवाने वाली बच्ची की इच्छा को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया है।

मध्यप्रदेश राज्य सेवा आयोग की अधिकारी की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, बच्ची ने इच्छा जताई थी कि कोई उसके जैसा दिखे ताकि उसे अकेलापन महसूस न हो।

प्रधान ने कहा बच्ची की इस भावना को समझते हुए उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के अपना सिर मुंडवा लिया।

‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा संपर्क किए जाने पर प्रधान ने रविवार को बच्ची की पहचान का खुलासा करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह परिवार की निजता से समझौता नहीं करना चाहती।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने यह प्रचार के लिए नहीं किया, बल्कि पूरी तरह से मानवीय दृष्टिकोण से किया। मैंने इसे सोशल मीडिया पर केवल इसलिए साझा किया ताकि लोग इस बारे में अटकलें न लगाएं कि मैंने अपना सिर क्यों मुंडवाया है।’’

प्रधान के इस कदम की सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना हो रही है और कई लोग इसे संवेदनशील प्रशासनिक नेतृत्व और इंसानियत की प्रेरणादायक मिसाल बता रहे हैं।

भाषा सं ब्रजेन्द्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में