सवाल आपका है

Dewas husband kills wife: पत्नी के इस कदम से तिलमिलाया पति… आधी रात जमकर हुआ बवाल, लोहे के तवे से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट

Dewas husband kills wife | Image Source | IBC24

Dewas husband kills wife | Image Source | IBC24

देवास: Dewas husband kills wife:   जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र के सालमखेड़ी गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या में आरोपी ने लोहे के तवे का इस्तेमाल किया जिससे उसने पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला किया।

Read More : CG Weather Update Latest News: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश! तेज हवाओं के साथ गिर सकते हैं ओले, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Dewas husband kills wife: यह घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि बीती रात एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो धीरे-धीरे घातक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी पति ने पास में रखे लोहे के तवे से पत्नी पर वार कर दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: Newly Married Woman Commits Suicide: शादी के कुछ दिन बाद नवविवाहिता ने लगाया मौत को गले, इस चीज के लिए पति करता था परेशान

Dewas husband kills wife: घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Exit mobile version