मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
Modified Date: July 6, 2026 / 04:14 pm IST
Published Date: July 6, 2026 4:14 pm IST

सीहोर (मध्यप्रदेश), छह जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश में सीहोर जिले में आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर सोमवार को ट्रक और ‘बोलेरो’ वाहन के बीच भिड़ंत होने से चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ‘बोलेरो’ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि बोलेरो वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पार्वती के थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजगढ़ जिले के भियापुरा के इंदर सिंह और राजाराम के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच के अनुसार, बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे, जो एक मानसिक रूप से एक अस्वस्थ व्यक्ति का उपचार कराने जा रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

भाषा सं दिमो राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में