Guna Live-in Couple Death : भाई ने अचानक तोड़ा कमरे का दरवाजा तो इस हालत में मिले पति-पत्नी, अंदर का मंजर देख उड़ गए सभी के होश

मध्य प्रदेश के गुना जिले के रुठियाई इलाके में ईंट भट्टे के पास बने कमरे में लिव-इन में रह रहे एक युवक और युवती के 3–4 दिन पुराने सड़े-गले शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Guna Live-in Couple Death : भाई ने अचानक तोड़ा कमरे का दरवाजा तो इस हालत में मिले पति-पत्नी, अंदर का मंजर देख उड़ गए सभी के होश

Guna Live-in Couple Death / Image Source : IBC24


Reported By: Neeraj Yogi,
Modified Date: March 12, 2026 / 04:12 pm IST
Published Date: March 12, 2026 4:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुना में ईंट भट्टे के पास कमरे से लिव-इन कपल के शव मिले।
  • शव 3–4 दिन पुराने बताए जा रहे हैं।
  • हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका।

गुना : Guna Live-in Couple Death मध्य प्रदेश के गुना ज़िले के रुठियाई इलाके से आज सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। यहाँ ईंट भट्टे के पास बने कमरे में पति-पत्नी का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुछ दिनों पहले ही दर्ज की गई थी युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सूरज सहरिया के रूप में हुई है, जो बजरंगगढ़ के भुजा कॉलोनी का रहने वाला था।, Madhya Pradesh Murder Suicide  दोनों दंपति धरनावदा थाना क्षेत्र के रुठियाई में ईंट भट्टे के पास बने कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट बजरंगगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी।

3 से 4 दिन पुरानी लाश

मृतक सूरज का भाई पास के ही दूसरे ईंट भट्टे पर काम करता था। जब दोनों उसे दो दिनों तक नहीं दिखे तो युवक गुरुवार की सुबह दोनों के कमरे के पास पहुंचा। MP Crime Update जब युवक ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव जमीन पर और युवक का शव फंदे पर लटका मिला। दोनों की लाशें करीब 3 से 4 दिन पुरानी हो गई थीं और पूरी तरह डीकंपोज होने लगी थीं। इस पूरे मामले की सूचना युवक ने तत्काल पुलिस को दी।

पहले हत्या फिर आत्महत्या

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। madhya pradesh crime news  पुलिस प्रारंभिक जांच में आशंका जता रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.