अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के लगाए आरोपों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया

अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के लगाए आरोपों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया

Modified Date: June 7, 2023 / 12:55 am IST
Published Date: June 7, 2023 12:55 am IST

ग्वालियर, छह जून (भाषा) केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

ठाकुर यहां लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि खेल और खिलाड़ी सरकार की प्राथमिकता हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार (सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए) पहले ही एक समिति का गठन कर चुकी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोप पत्र भी दायर किया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी।’’

भाषा सिम्मी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में