सवाल आपका है

Biggest Digital Arrest Fraud in MP: एमपी में अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल अरेस्ट ठगी का भंडाफोड़! दुबई से जुड़े तार, जांच में सामने आए हैरान कर देने वाले खुलासे

Biggest Digital Arrest Fraud in MP | Image Source | IBC24

Biggest Digital Arrest Fraud in MP | Image Source | IBC24

ग्वालियर: Biggest Digital Arrest Fraud in MP: मध्यप्रदेश में डिजिटल अरेस्ट के ज़रिए की गई अब तक की सबसे बड़ी ठगी का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साइबर क्राइम की इस हाई-टेक वारदात में देशभर के 50 से अधिक बैंक खातों में लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है जिसकी जांच अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है।

Read More : Big Anti Naxal Opration Chhattisgarh: छग में नक्सलियों के खिलाफ अबतक का सबसे बड़ा जॉइंट ऑपरेशन.. पहाड़ों पर जवान कर रहे IED की खुदाई, पढ़ें अपडेट

स्वामी सुप्रदिप्तानंद को बनाया गया था निशाना

Biggest Digital Arrest Fraud in MP: इस सनसनीखेज मामले में ठगों ने रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार बनाया। उन्हें खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए धमकाया गया और बड़ी रकम ठग ली गई।

Read More : PM Modi in Bihar: पहलगाम हमले के बाद आज बिहार दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, जानिए क्या-क्या सौगातें देंगे?

दुबई से निकाले गए ATM से दो लाख रुपये

Biggest Digital Arrest Fraud in MP: जांच में पता चला है कि ठगी की रकम का एक हिस्सा दुबई के एक निजी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया, जहां से ATM के जरिए करीब दो लाख रुपये निकाले गए। यह खुलासा इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर की धोखाधड़ी बनाता है।

Read More : Congress Working Committee Meeting: पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस कार्यसमिति की आपात बैठक आज, अमेरिका से लौटे राहुल गांधी लेंगे हिस्सा

50 संदिग्ध बैंक खाते, करोड़ों का ट्रांजैक्शन

Biggest Digital Arrest Fraud in MP: SIT को अब तक की जांच में 50 से अधिक ऐसे बैंक खाते मिले हैं जिनमें पिछले 6 महीनों में देश के विभिन्न राज्यों से 5 से 6 करोड़ रुपये डाले गए हैं। यह सभी खाते संदिग्ध बताए जा रहे हैं और इन्हें अलग-अलग नामों पर खोला गया है।

Read More : 24 April 2025 Ka Rashifal: आय में वृद्धि, शुभ समाचार की होगी प्राप्त, प्रेम और संतान का मिलेगा साथ, पढ़ें आज का राशिफल

छह आरोपी पुलिस रिमांड पर

Biggest Digital Arrest Fraud in MP: पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है। SIT अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के नेटवर्क, सरगना और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों का पता लगाया जा सके।

Exit mobile version