सवाल आपका है

Dhar Bus Accident News: भयानक सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी बस, करीब 15 यात्री हुए घायल, इलाज के लिए अस्पताल में किया भर्ती

Bhilai Road Accident | Image Credit: IBC24 File

Bhilai Road Accident | Image Credit: IBC24 File

धार। Dhar Bus Accident News: आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीथमपुर के पास एक बड़ा बस हादसा हो गया जिसमें राजपुर से इंदौर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। जिनमें से दो की स्थिति गंभीर है जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

read more: Police Recruitment 2025: पुलिस विभाग में 12 हजार से ज्यादा पदों पर निकलेगी भर्ती, राज्य सरकार ने की घोषणा, जानें कब से शुरू होगी प्रक्रिया 

प्रत्यक्षदर्शी राकेश पटेल ने बताया कि वे खेत में काम कर रहे थे। तभी जोरदार आवाज सुनाई दी और बस को सड़क से नीचे गिरते देखा। राकेश और उनके परिवार के सदस्यों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और थाना मोबाइल की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर भेजा गया।

इस दौरान 108 और हाईवे एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को 108 एंबुलेंस से इंदौर रेफर कर दिया गया। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस के आगे के हिस्से का पार्ट टूटने से यह हादसा हुआ है। फिलहाल पीथमपुर सेक्टर 1 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version