जबलपुर कलेक्टरेट में साइकिल स्टैंड संचालक के लोगों ने कानून के छात्र की पिटाई की, प्राथमिकी दर्ज

जबलपुर कलेक्टरेट में साइकिल स्टैंड संचालक के लोगों ने कानून के छात्र की पिटाई की, प्राथमिकी दर्ज

जबलपुर कलेक्टरेट में साइकिल स्टैंड संचालक के लोगों ने कानून के छात्र की पिटाई की, प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: May 9, 2024 / 12:37 am IST
Published Date: May 9, 2024 12:37 am IST

जबलपुर, आठ मई (भाषा) मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार को पार्किंग शुल्क वसूलने की रसीद मांगने पर साइकिल स्टैंड ठेकेदार के लोगों ने कानून के एक छात्र की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब कोमल सिंह (23) किसी काम से जिलाधिकारी कार्यालय गए थे और उन्होंने अपनी साइकिल निर्धारित जगह (स्टैंड) पर खड़ी कर दी।

सिंह, महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के सदस्य भी हैं।

अधिकारी ने बताया कि बाद में जब सिंह जिलाधिकारी कार्यालय से वापस जा रहे थे तो स्टैंड संचालक ने उनसे पार्किंग शुल्क मांगा। उन्होंने बताया कि सिंह ने जब इसकी रसीद मांगी तो स्टैंड संचालक के लोगों ने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने एसोसिएशन के अपने साथी सदस्यों को घटना के बारे में सूचित किया जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और संचालक व उसके लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर ठेकेदार नट्टू और उसके दो साथियों–शंभू और सद्दाम के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में