बाणसागर क्रिकेट टूर्नामेंटः पहले मुकाबले में खारा तो दूसरे में बछौरा स्टार ने मारी बाजी
Khara and Bachhaura star won on day 8 of Bansagar Cricket Tournament
सतनाः जिले में सांसद आदर्श ग्राम पंचायत अबेर में बाणसागर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का रविवार को आठवां दिन रहा। रविवार को पहला मुकाबला खारा और टिकुरी के बीच खेला गया ,जिसमे खारा टीम ने जीत हासिल की। इस मैच में 119 रन बनाने वाले आशीष सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरा मैच बछौरा स्टार ने जीत दर्ज की जिसमें मैन आफ द मैच श्रीदेव रहे । इस मैच में उन्होने 127 रनों की शानदार पारी खेली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में हिमांशू पांडेय (प्रतीक) शामिल हुए। उन्होंने अपने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल ही है जिसका सम्मान आज पूरी दुनिया करती है। जो देश की आन, मान, सम्मान के लिए खेला जाता है। कार्यक्रम के संरक्षक सूरजभान सिंह, अध्यक्षता कमलेंद्र सिंह लाला, विशिष्ठ अतिथि आशीष सिंह, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, विपिन अग्निहोत्री, पुष्पेंद्र सिंह,सत्येंद्र, उपेंद्र, शिवप्रताप, समीप, धीरज यादव पायलट श्रीधर सिंह रहे।

Facebook


