Bhopal News: राजधानी में शराब माफिया का तांडव! बीच सड़क पर स्पीड में दौड़ाई गाड़ी, एक महिला की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Bhopal News: राजधानी में शराब माफिया का तांडव! बीच सड़क पर स्पीड में दौड़ाई गाड़ी, एक महिला की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Bhopal News
- तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत
- शराब माफिया से जुड़े लोग कर रहे थे स्कॉर्पियो का पीछा
- पुलिस ने बोलेरो सवार चार युवकों को किया गिरफ्तार
भोपाल: Bhopal News राजधानी भोपाल में शराब व्यवसायियों के गुंडे जमकर आतंक मचा रहे है, यह गुंडे वाहन में सावार होकर शहर भर में निगरानी रखते हैं कि अवैध शराब की तस्करी कहाँ हो रही है। शराब व्यवसायियों के इन्हीं गुंडों के चलते एक महिला की जान चली गई और कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल है।
Bhopal News घटना कोलार इलाके के दानिशकुंज की है। यहाँ एक तेज़ बोलेरो कार ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुसुम कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बेटे को भी चोट आई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बोलेरो में चार युवक सवार थे। सभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे थे। पीछा करते समय लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हादसा हुआ है।
स्थानीय लोगों की माने तो बेहद तेज़ रफ़्तार बोलेरो गाड़ी में कुछ युवक एक स्कार्पियो का पीछा कर रहे थे, घटना के समय पास से ही एक मंत्री का काफिला गुजर रहा था। इसकी व्यवस्था के लिए घटना स्थल के पास पुलिस बल भी तैनात था। लिहाजा काफिले के पायलेट वाहन में सवार पुलिसकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने बोलेरो को रोका और उसमें सवार युवकों को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि कुसुम और बेटे को टक्कर मारने वाली बोलेरो कार एक स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी। स्कॉर्पियो में शराब तस्कर सवार थे। जबकि बोलेरो कार में एक शराब कंपनी से जुड़े लोग थे। टक्कर लगते ही बोलेरो कार को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। स्पॉट पर ही आरोपी चालक की जमकर पिटाई की गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे राहगीरों ने अपने मोबाइल से शूट किया था। हालांकि पुलिस इस पूरे मामलें में बोलेरो चालक की गिरफ्तारी जरूर बता रही है लेकिन इन गाड़ियों में सवार शराब व्यवसायियों के गुंडों के बारे में खुलकर जानकारी देने से बच रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हादसा भोपाल के कोलार क्षेत्र के दानिशकुंज इलाके में हुआ, जब बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मारी।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Liquor mafia drove a car in the middle of the road, a woman died after being hit by it
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am