मप्र: गंदगी में बन रहे थे ‘शाही गुलाब जामुन’, 1,600 किलोग्राम की खेप जब्त

मप्र: गंदगी में बन रहे थे ‘शाही गुलाब जामुन’, 1,600 किलोग्राम की खेप जब्त

मप्र: गंदगी में बन रहे थे ‘शाही गुलाब जामुन’, 1,600 किलोग्राम की खेप जब्त
Modified Date: February 20, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: February 20, 2026 7:26 pm IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), 20 फरवरी (भाषा) होली के त्योहार से पहले, इंदौर में प्रशासन ने दूषित होने के संदेह में शुक्रवार को एक कारखाने से करीब 1,600 किलोग्राम गुलाब जामुन जब्त किए और बिना वैध लाइसेंस के संचालित इकाई को बंद करा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई शहर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने पर की गई जहां तैयार मिठाई को ‘शाही गुलाब जामुन’ के नाम से बेचा जा रहा था।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कारखाने में काफी गंदगी मिली और पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड व गुलाब जामुन बनाने में इस्तेमाल पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई।

अधिकारियों के अनुसार कारखाने में तैयार लगभग 1,600 किलोग्राम गुलाब जामुन जब्त किए गए जिनके दूषित होने का संदेह है।

उन्होंने बताया कि इस मिठाई के नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है और जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग गड़बड़ियों के कारण कारखाने का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है।

भाषा हर्ष जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में