MP News: मध्य प्रदेश में जानलेवा हुआ ठंड! इस ज़िले में युवक की मौत से हड़कंप, जाने पूरा मामला

MP News:  मध्य प्रदेश में जानलेवा हुआ ठंड! इस ज़िले में युवक की मौत से हड़कंप, जाने पूरा मामला

CG Liquor Scam Case/ Image Source- IBC24

Modified Date: December 7, 2025 / 12:20 am IST
Published Date: December 7, 2025 12:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • मंडला के निवास क्षेत्र में सड़क किनारे युवक का शव मिला।
  • शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण अत्यधिक ठंड लगना बताया गया।
  • शराब के नशे में सड़क पर पड़े रहने की आशंका, कार्डियक अरेस्ट की भी संभावना।

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला ज़िले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। निवास थाना क्षेत्र में पुलिस को गश्त के दौरान कल रात सड़क किनारे एक शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जहां प्रथम दृष्टया उसकी मौत का कारण अत्यधिक ठंड लगना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान फड़कीमाल निवासी भागचंद के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में वह देर रात ठंड में सड़क पर ही पड़ा रहा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास के बीएमओ डॉ. विजय पैगवार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत का प्रथम दृष्टया कारण ठंड लगना है। साथ ही कार्डियक अरेस्ट की संभावना भी जताई है, लेकिन मुख्य कारण ठंड ही माना जा रहा है। फिलहाल विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए मृतक का बिसरा फोरेंसिक लैब भेजा गया है और पुलिस विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ठंड से मौत का यह मामला संभवतः प्रदेश में इस साल का पहला मामला हो सकता है, जो सर्दियों की शुरुआत में ही चिंता का विषय बन गया है।

इन्हें भी पढ़ें :-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.