MP DA Hike News: सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, MP DA Hike order
भोपालः मध्य प्रदेश के के शासकीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों का DA अब 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, महंगाई भत्ते में यह वृद्धि 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। बढ़े हुए DA का भुगतान कर्मचारियों को मई माह के वेतन में किया जाएगा।

Facebook


