किसान परिवार के 11 सदस्यों ने मांगी इच्छा मृत्यु, कहा- PM, CM से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने नहीं सुनी गुहार

किसान शाविर खान का कहना है कि उसकी रोजी रोटी के लिए एकमात्र जमीन है। जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है

किसान परिवार के 11 सदस्यों ने मांगी इच्छा मृत्यु, कहा- PM, CM से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने नहीं सुनी गुहार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: April 10, 2022 10:25 am IST

ग्वालियर। एक किसान परिवार के 11 सदस्यों ने इच्छा मृत्यु की मांग की है। मामला गिरवाई थाना क्षेत्र के ग्राम बिरावली रायपुरकला है जहां के किसान शाविर खान का कहना है कि उसकी रोजी रोटी के लिए एकमात्र जमीन है। जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त में कटौती, भाजपा किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

यही नहीं दबंगों की ओर से उन्हें रोज धमिकयां दी जा रही हैं कि शिकायत करने पर जान से मार दिया जाएगा। जिसे लेकर उसने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों तक आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग की। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे हताश होकर उसने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें: सीएम शिवराज ने कलेक्टर-कमिश्नर की ली बैठक, माफिया के खिलाफ किए गए अच्छे काम पर दी बधाई

किसान ने चेतावनी दी है अगर उसको न्याय नहीं मिला तो वह बहुत जल्द ही अपनी जमीन पर 11 सदस्यों के साथ आत्मदाह करेगा। वहीं पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें:  निकायों में गायों के अंतिम संस्कार के लिए होगी निश्चित जगह, सियासत गरमाने के बाद सरकार ने लिया फैसला


लेखक के बारे में