मप्र : छात्रा के स्कूल बस्ते से सांप निकलने से मचा हड़कंप

मप्र : छात्रा के स्कूल बस्ते से सांप निकलने से मचा हड़कंप

मप्र : छात्रा के स्कूल बस्ते से सांप निकलने से मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 27, 2022 1:16 am IST

दतिया (मप्र), 26 सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के दतिया जिले में 10वीं कक्षा की छात्रा के बस्ते से सांप निकलने से छात्रों तथा शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 10वीं कक्षा की छात्रा उमा रजक को अपने बस्ते में कुछ हलचल महसूस हुई। जब एक अध्यापक ने रजक के बस्ते को खेल के मैदान में खाली किया तो उसमें से एक सांप निकला, जिससे छात्रों और शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया।

यह घटना बडोनी शहर के गवर्नमेंट हाईस्कूल में 22 सितंबर को हुई, लेकिन इसका पता सोमवार को लगा, जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा ने कहा कि सांप लड़की के घर में उसके बस्ते में घुसा था।

भाषा गोला सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में