शह मात The Big Debate: ‘TET’ पर संग्राम जारी.. बड़े आंदोलन की तैयारी, शिक्षकों के धरने ने बढ़ाई टेंशन, क्या प्रदर्शन से दबाव में है सरकार?

MP TET Protest News: भोपाल में इन दिनों शिक्षा विभाग से जुड़े दो अलग-अलग आंदोलन सरकार के सामने बड़ी चुनौती बने है।

शह मात The Big Debate: ‘TET’ पर संग्राम जारी.. बड़े आंदोलन की तैयारी, शिक्षकों के धरने ने बढ़ाई टेंशन, क्या प्रदर्शन से दबाव में है सरकार?

MP TET Protest News/Image Credit: IBC24

Modified Date: September 29, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: September 29, 2026 11:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में शिक्षा विभाग से जुड़े दो अलग-अलग आंदोलन सरकार के सामने बड़ी चुनौती बने है।
  • सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षक अपनी सेवा शर्तों में बदलाव और टीईटी से राहत की मांग कर रहे हैं।
  • दूसरी तरफ शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थी उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

MP TET Protest News: भोपाल: एमपी की राजधानी में इन दिनों शिक्षा विभाग से जुड़े दो अलग-अलग आंदोलन सरकार के सामने बड़ी चुनौती बने है। नीलम पार्क में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के बैनर तले सालों से स्कूलों में सेवारत शिक्षक टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर हैं तो वहीं दूसरी ओर शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-1, वर्ग-2 माध्यमिक और वर्ग-3 प्राथमिक शिक्षक पदों पर चयनित अभ्यर्थी पदवृद्धि की मांग को लेकर पिछले 40 दिनों से लोक शिक्षण संचालनालय के सामने धरने पर बैठे हैं।

इन दोनों आंदोलनों का राजनीतिक महत्व इसलिए भी है क्योंकि सवाल सीधे सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षक भर्ती से जुड़ा है। एक तरफ वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षक अपनी सेवा शर्तों में बदलाव और टीईटी से राहत की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थी उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। (MP TET Protest News) यही वजह है कि इन आंदोलनों पर सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्ष कह रहा है कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों की बातें नहीं सुनना चाहती, तो सत्ता पक्ष का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही टीईटी परीक्षा हो रही है।

MP TET Protest News: सियासी आरोप-प्रत्यारोप से इतर सूबे में शिक्षक और भावी शिक्षक दोनों अपनी-अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं। अब सवाल है कि इन दोनों आंदोलनों पर बातचीत और समाधान की पहल कब होती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.