MP News: अंबेडकर जयंती पर रैली निकालने को लेकर MP के इस शहर में बवाल, दो पक्षों में फायरिंग में एक की मौत, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
अंबेडकर जयंती पर रैली निकालने को लेकर MP के इस शहर में बवाल, Ruckus in Morena over holding rally on Ambedkar Jayanti

- अंबेडकर जयंती रैली के दौरान डीजे पर विवाद, फायरिंग में युवक की मौत।
- घटना के बाद हिंगोना गांव में भारी तनाव, पुलिस बल तैनात।
- गोली चलाने वाले आरोपी फरार, पुलिस कर रही है तलाश।
मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अंबेडकर जयंती पर रैली निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गोलियां भी चल गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक ही हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है गुर्जर समुदाय के लोगों ने गोलियां चलाई है। घटना के बाद जाटव समाज में भारी आक्रोश है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हिंगोना गांव का है। जाटव समाज के लोग अंबेडकर जयंती पर रैली निकाल कर लाए तो गुर्जर समाज के लोगों ने डीजे बजाने, से मना किया। गुर्जर समाज के घर में एक बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था, उन्होंने तेज आवाज पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई और गुर्जर समाज के कुछ युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में संजय सैमिल नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रानू दौनेरिया उम्र 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलाने वाले आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद हिंगोना गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल मृतक का शव मौके पर ही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शव हटाने से रोक दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुरैना : अंबेडकर जयंती पर रैली निकालने को लेकर विवाद
https://t.co/60RbszVIj6— IBC24 News (@IBC24News) April 14, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुरैना के हिंगोना गांव में अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान डीजे बजाने पर गुर्जर समाज ने आपत्ति जताई, जिससे विवाद हुआ और अंततः फायरिंग हो गई।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ruckus in Morena over holding rally on Ambedkar Jayanti
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am