Sagar Nurse Murder News: अस्पताल के बाहर गोलीकांड! ड्यूटी पर जा रही नर्स को अस्पताल गेट पर मारी गोली, बेखौफ बदमाशों के आतंक से मचा हड़कंप
Sagar Nurse Murder News: अस्पताल के बाहर गोलीकांड! ड्यूटी पर जा रही नर्स को अस्पताल गेट पर मारी गोली, बेखौफ बदमाशों के आतंक से मचा हड़कंप
Sagar Nurse Murder News/Image Source: IBC24
- अस्पताल बना कत्लगाह!
- नर्स की गोली मारकर हत्या
- सागर में दिल दहला देने वाली वारदात
सागर: Sagar Nurse Murder News: सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी पर जा रही एक नर्स की अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ के मुख्य गेट पर हुई।
सागर में नर्स की गोली मारकर हत्या (Sagar nurse murder case)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स दीपशिखा चढ़ार, निवासी पठार, बुधवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल के मुख्य गेट पर अचानक उन पर फायर कर दिया। गोली लगते ही नर्स दीपशिखा मौके पर गिर पड़ीं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
अस्पताल गेट पर मचा हड़कंप (Nurse Killing News)
Sagar Nurse Murder News: घटना के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास दुकानों पर कई लोग मौजूद थे। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया और उसके पीछे दौड़े भी, लेकिन आरोपी अंधेरे और पास के जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मौके से एक खाली कारतूस भी बरामद किया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई, वहां से थाना महज 200 मीटर की दूरी पर है और डायल-112 की भी मौजूदगी रहती है। इसके बावजूद बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।इस जघन्य हत्याकांड से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
- IAS, IPS, IFS उम्मीदवारों को बड़ा झटका! UPSC ने बदल दिए नियम, अब दोबारा नहीं दे पाएंगे परीक्षा, जानिए क्या है नया फरमान
- 11 जिलों के SP और SSP हटाए गये.. 24 IPS अफसरों का निकला तबादला आदेश तो मचा महकमें में हड़कंप, आप भी देखें लिस्ट
- धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि…, सीएम बोले- अन्नदाताओं को समर्थ बनाना हमारी प्राथमिकता, जानिए अब कितने रुपए क्विंटल की दर से आएगा खाते में पैसा
- बैचलर्स को नहीं दिया किराये पर मकान तो होगी कानूनी कार्रवाई!.. यहाँ के कोर्ट ने कहा, मना करना ‘अवैध और असंवैधानिक’..

Facebook



