सतना में सरकारी स्कूल के छात्रावास से चार लड़के लापता

सतना में सरकारी स्कूल के छात्रावास से चार लड़के लापता

Modified Date: September 16, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: September 16, 2022 8:46 pm IST

सतना, 16 सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्रावास से शुक्रवार को आठवीं कक्षा के चार छात्र लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शहर कोतवाली थाने के निरीक्षक एस एम उपाध्याय ने बताया कि 13 साल की उम्र के लड़के सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास से सुबह लापता पाए गए।

उन्होंने कहा कि छात्रावास में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड शुभम सिंह पटेल ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

अधिकारी ने कहा कि शिकायत के अनुसार लड़के कथित तौर पर चहारदीवारी लांघकर छात्रावास से भाग गए। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में