मप्र : सतना में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मप्र : सतना में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Modified Date: January 1, 2023 / 08:47 pm IST
Published Date: January 1, 2023 8:47 pm IST

सतना (मप्र), एक जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के सतना शहर में रविवार सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे वहां आग गई। हालांकि, इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। यह जानकारी पुलिस ने दी।

शहर कोतवाली थाना प्रभारी सत्येंद्र मोहन उपाध्याय ने बताया कि आज सुबह शहर कोतवाली थानाक्षेत्र के चांदनी टॉकीज इलाके स्थित एक होटल में एलपीजी गैस का एक सिलेंडर फट गया। उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनी गई। उन्होंने बताया कि धमाके के साथ ही होटल में आग लग गई और दूर से ही आग का गुबार उठते नजर आया।

उन्होंने कहा कि घटना के वक्त होटल संचालित करने वाले दो भाइयों दुर्गा और सुनील केसरवानी के अलावा अन्य लोग भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

उपाध्याय ने बताया कि इस हादसे में होटल में रखा सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर दमकल के तीन वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

भाषा सं रावत अमित

अमित


लेखक के बारे में