सतना: उफनती नदी में मवेशियों को कुदाने के आरोप में ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज
सतना: उफनती नदी में मवेशियों को कुदाने के आरोप में ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज
सतना (मप्र), 29 अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश के सतना में उफनती नदी में मवेशियों को कुदाने के आरोप में कुछ ग्रामीणों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस. के. जैन ने बताया कि आज बीहर नदी में बाढ़ की स्थिति थी और ग्राम घुंइसा एवं विधुई के लोगों द्वारा मवेशियों (गाय, बैल, भैंस) को क्रूरता पूर्वक मारपीट कर इस उफनती नदी में कुदाया जा रहा था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था।
उन्होंने कहा कि इस वायरल वीडियो की तस्दीक की गई और पाया गया कि लाल भाई पटेल, रामपाल पटेल, सुनील पांडे, लल्लू पांडे, रामदयाल पांडे एवं अन्य लोगों द्वारा मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारपीट कर उफनती नदी में छलांग लगाने के लिए मजबूर किया गया था।
जैन ने बताया कि इन सभी लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
भाषा सं रावत रावत धीरज
धीरज

Facebook


