School Principal Viral Video: प्रिंसिपल ने पार की हैवानियत की हद, 8वीं के छात्र के साथ क्लासरूम में की ऐसी हरकत, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
School Principa Viral Video: 8वीं में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र नितिन चौहान के साथ स्कूल के प्रिंसिपल हरीश चौहान ने अमानवीय मारपीट की।
School Principa Viral Video/Image Credit: IBC24
- नीमच के संस्कार पब्लिक स्कूल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
- स्कूल के प्रिंसिपल ने 8वीं के छात्र की जमकर पिटाई कर दी।
- इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
School Principal Viral Video: नीमच: शहर के स्कीम नंबर 34 स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर में ही मासूम छात्र के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र नितिन चौहान के साथ स्कूल के प्रिंसिपल हरीश चौहान ने अमानवीय मारपीट की। घटना की पूरी वारदात क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जैसे ही इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस के संज्ञान में आया, महकमे में हड़कंप मच गया। कैंट थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए देर शाम आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पहला निवाला खाते ही टूटा प्रिंसिपल का कहर
ग्वालटोली निवासी पीड़ित छात्र के पिता यशवंत चौहान ने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा नितिन संस्कार पब्लिक स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र है। घटना वाले दिन लंच टाइम के दौरान नितिन अपनी डेस्क पर बैठकर टिफिन खोल ही रहा था। जैसे ही उसने पहला निवाला खाने के लिए उठाया, तभी अचानक प्रिंसिपल क्लासरूम में दाखिल हुए। (School Principal Viral Video) उन्होंने बिना कुछ पूछे या सुने नितिन को कॉलर से पकड़ा और दीवार की तरफ धकेल दिया। इसके बाद आरोपी प्रिंसिपल ने छात्र पर थप्पड़ और घूंसों की बौछार कर दी। मारपीट इतनी बर्बर थी कि मासूम बच्चा दर्द से तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन इसके बावजूद प्रिंसिपल का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वे जमीन पर ही छात्र को पटक-पटक कर पीटते रहे।
जान से मारने की दी धमकी
School Principal Viral Video: पीड़ित छात्र के परिजनों ने बताया कि जब बच्चा फटे हुए कपड़ों और शरीर पर चोट के निशानों के साथ रोता-बिलखता घर पहुंचा, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। छात्र की मां जब शिकायत लेकर स्कूल पहुंचीं, तो प्रिंसिपल अफसोस जताने या माफी मांगने के बजाय उल्टे अड़ियल रवैये पर उतर आए। आरोपी ने परिजनों को डराते-धमकाते हुए कहा कि अगर मैं चाहता तो इसे छत से नीचे फेंककर मार देता और कह देता कि बच्चों ने धक्का दे दिया है। रविवार शाम को जब परिजनों ने दोबारा बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की, तब भी प्रिंसिपल ने साफ कह दिया कि जो बने कर लो, मैं कोई माफी नहीं मांगूंगा।
सीसीटीवी फुटेज वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन
मामले में परिजनों द्वारा पुलिस थाने में आवेदन दिया गया था, लेकिन क्लासरूम की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। कैंट थाना टीआई सौरभ शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में प्रिंसिपल द्वारा छात्र के साथ की जा रही अमानवीय मारपीट स्पष्ट दिखाई दे रही है। (School Principal Viral Video) फुटेज संज्ञान में आते ही पुलिस ने पीड़ित छात्र और उसके माता-पिता को थाने बुलवाकर विस्तृत बयान दर्ज किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर शाम आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मारपीट और विभिन्न सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया और उसे हिरासत में ले लिया।
स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग
School Principal Viral Video: इस घटना के बाद से ही स्थानीय नागरिकों और पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश व्याप्त है। मासूम के पिता यशवंत चौहान ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसी विकृत और हैवानियत भरी मानसिकता वाले प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे कड़ी सजा दी जाए। इसके साथ ही मासूम बच्चों की जान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले संस्कार पब्लिक स्कूल की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर स्कूल को सील किया जाए।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IPS Transfer Single Order List 2026: इस जिले में नए SP की तैनाती.. भाजपा सरकार ने जारी किया सिंगल आर्डर, राज्य सेवा के अफसर को मिली जिला पुलिस की कमान
- Libya Misrata Plan Crash Updates: यहां सामने आया भीषण विमान हादसा.. प्लेन में सवार था कोई VIP, बंद किया गया हवाई क्षेत्र
- NSUI Leader Gyan Tiwari Arrested: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

Facebook


