Sukhoi-30 in Jabalpur : सुखोई-30 की गर्जना से गूंजा आसमान, तेज आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग..

Sukhoi-30 show in Jabalpur : मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज फाईटर जैट सुखोई 30 की गर्जना से आसमान गूंज उठा। तेज आवाज सुनकर घरों से निकल आए लोग..

Sukhoi-30 in Jabalpur : सुखोई-30 की गर्जना से गूंजा आसमान, तेज आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग..

Sukhoi-30 show in Jabalpur

Modified Date: November 24, 2023 / 01:27 pm IST
Published Date: November 24, 2023 1:26 pm IST

Sukhoi-30 show in Jabalpur : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज फाईटर जैट सुखोई 30 की गर्जना से आसमान गूंज उठा। सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर एक सुखोई लड़ाकू विमान ने जबलपुर के ऊपर से उड़ान भरी। धुंध भरे आसमान को चीरकर सुखोई 3 बार तेज गर्जना करता हुआ गुज़रा। आसमान में ये गर्जना सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

read more : Neha Malik New Sexy Hot Pictures: नेहा म​लिक ने सेक्सी तस्वीरें की शेयर, फैंस पर चलाया अपनी अदाओं का जादू 

Sukhoi-30 show in Jabalpur : इधर एयर ट्रैफिक कंट्रोल के मुताबिक ये फाईटर जैट सुखोई 30 था जिसने रुटीन एक्सरसाईज़ के लिए ग्वालियर एयर बेस से उड़ान भरी थी। एटीसी के मुताबिक एयर एक्सरसाईज़ के लिए सुखोई 30 जबलपुर सहित कई जिलों के ऊपर से होकर गुज़रा। जबलपुर वासियों के लिए आंखों से फाईटर जैट देखने का ये पहला अनुभव था लिहाजा सुखोई की गर्जना करती उड़ान का ये वीडियो यहां सोशल मीडिया में भी वायरल होने लगा है।

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years