Ujjain Gangrape News : दरवाजे के बाहर 75 साल का बुजुर्ग, अंदर मासूम के साथ दरिंदों की हैवानियत… पूरा मामला जानकर कांप उठेगी आपकी रूह
उज्जैन जिले के झारड़ा क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है।
Ujjain Gangrape News / Image Source : FILE
- उज्जैन के थाना झारड़ा क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई।
- वारदात के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग पर दरवाजे के बाहर पहरा देने का आरोप लगा।
- पुलिस ने 2 नाबालिग सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया।
उज्जैन: Ujjain Gangrape News मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक रूहं कांपने वाली घटना सामने आई है, जहाँ थाना झारड़ा क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। सनसनीखेज बात यह है कि जब आरोपी मासूम के साथ दुष्कर्म कर रहे थे, तब एक 75 वर्षीय बुजुर्ग दरवाजे पर पहरा दे रहा था साथ ही इस पूरे घटना का वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लिया और कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Madhya Pradesh Crime News दुष्कर्म के दौरान बुजुर्ग ने दरवाजे दिया पहरा
मिली जानकारी के अनुसार , पूरी घटना 28 मार्च को तब उजागर हुई जब ग्राम बोरखेड़ी निवासी नाबालिग पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना झारड़ा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, तीन दिन पहले स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान गांव के ही दो लड़के उसे जबरन उठाकर एक घर में ले गए और कमरे में बंद कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई और अगले दिन वीडियो बनाने की बात कहकर फिर से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया गया। इस पूरे घटना के दौरान 75 वर्षीय एक बुजुर्ग दरवाजे पर पहरा दे रहा था।
कुल पांच आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया था। Ujjain Crime News इस मामले में पुलिस ने 75 वर्षीय भंवर सिंह, 22 वर्षीय राहुल, 57 वर्षीय नाथू लाल और दो नाबालिगों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत कड़ा प्रकरण दर्ज किया है। एसडीओपी जेंडन लिंगजर्पा के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Amit Shah on Naxalism in Parliament: पहले ही साल में नक्सलियों ने इतनी घटनाओं को दिया था अंजाम, अमित शाह ने सदन में दी जानकारी, जानिए भारत में कैसे फैला नक्सलवाद?
- Amit Shah Speech on Naxalism: ’60 साल आपने राज किया तो आदिवासी विकास से क्यों बच गए’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में विपक्ष पर साधा निशाना
- Amit Shah on Naxalism: आदिवासी नायकों से नक्सलियों की तुलना पर भड़के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सदन में सुनाई जमकर खरी-खोटी, कहा- ऐसे मामलों में राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठना जरूरी

Facebook


