सवाल आपका है

IBC24 MAHAKUMBH CONCLAVE 2025 : ऐसी क्या बात है कि देश ही नहीं दुनियाभर से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं? राकेश जोशी ने बताई महाकुंभ की खास बात

IBC24 MAHAKUMBH CONCLAVE 2025 | Source : IBC24

IBC24 MAHAKUMBH CONCLAVE 2025 | Source : IBC24

उज्जैन: IBC24 MAHAKUMBH CONCLAVE 2025 : मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से अपने जनहित के मुद्दों के लिए पहचाना जाता है। पिछले 16 साल से लगातार जनता की आवाज को बुलंद करते हुए IBC24 ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। हमारी प्राथमिकताओं में केवल खबरें ही नहीं.. धार्मिक और सामाजिक मुद्दे भी है। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के बीच बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में IBC24 आज अपना खास कार्यक्रम महाकुंभ संवाद आयोजित कर रहा है, जिसमें कई महंत और अफसर शामिल हुए।

read more : IBC24 MAHAKUMBH CONCLAVE 2025 : ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई… अगर सनातन धर्म को मानकर आता है तो कोई दिक्कत नहीं’ संत रामेश्वर दास का बड़ा बयान 

‘ब्रांड यूपी की धाक’

IBC24 MAHAKUMBH CONCLAVE 2025 : कार्यक्रम के चौथे सेशन ‘ब्रांड यूपी की धाक’ में अतिथि के रूप में खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट, ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन हेमेंद्र जादौन, राकेश जोशी और पंडित गौरव उपाध्याय शामिल हुए। IBC24 की एंकर निहारिका शर्मा ने विद्याधाम आचार्य पं. आनंद शुक्ला से पूछा कि, ऐसी क्या बात है कि देश ही नहीं दुनियाभर से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं?

 

जब इस सेशन में पंडित राकेश जोशी से पूछा गया कि ऐसी क्या बात है कि देश ही नहीं दुनियाभर से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं? इस पर जवाब देते हुए बताया कि 144 साल बाद ये महाकुंभ लगा है। आज पूरी दुनियाभर के लोग यहां पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं दुनियाभर के लोग अब सनातन के रास्ते पर चल रहे हैं। महाकुंभ में आकर उनकी शांति का अनुभव हो रहा है। अब बो सभी सनातन की शक्ति को समझ चुके हैं। साधु संतों के आशीर्वाद से ये महाकुंभ लगा है। इस महाकुंभ में साधु संतों की एक बड़ी भूमिका है।

 

No products found.

 

Last update on 2026-10-02 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API

Exit mobile version