Umaria Road Accident Today | Photo Credit: AI
उमरिया: Umaria Road Accident Today मध्यप्रदेश में गुरुवार को एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी।
Umaria Road Accident Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना उमरिया थाना क्षेत्र के भरौला NH43 पर सिद्धबाबा के पास की है। बताया जा रहा है कि यहां एक खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 1 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस चारों शवों को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल परिवार कार से कहां जा रहे थे, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।