Face To Face MP: वक्फ की बढ़ी आफत.. ‘वेरिफिकेशन’ पर सियासत! गरमाया सियासी पारा
MP Politics News: मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड से संबंधित संपत्तियों का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। बड़ी बात ये है कि ये वेरिफिकेशन 5 दिन के अंदर

MP Politics News/ Image Credit: IBC24
भोपाल: MP Politics News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर नया कानून बनाने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। वक्फ से जुड़े कानून में चालीस तरह के बदलाव होने है, इसलिए देश भर में वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियाँ खोजी जा रही है। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड से संबंधित संपत्तियों का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। बड़ी बात ये है कि ये वेरिफिकेशन 5 दिन के अंदर कर पूरी जानकारी ऑनलाइन देनी होगी। इस मुद्दे पर अब प्रदेश का सियासी पारा गरमाया हुआ है।
वक्फ का मतलब होता है अल्लाह के नाम’, यानी ऐसी जमीनें जो किसी व्यक्ति या संस्था के नाम नहीं है, लेकिन मुस्लिम समाज से संबंधित हैं, वो वक्फ की जमीनें होती हैं। इसमें मस्जिद, मदरसे, कब्रिस्तान, ईदगाह, मजार,नुमाइश,कृषि भूमि,यतीमखाने की जगहें शामिल हैं, लेकिन धीरे धीरे इन जमीनों का गलत तरीके से इस्तेमाल होता गया जमीनों पर कब्जे होते गए। वक्फ की जमीनों के बेजा इस्तेमाल को रोकने,कब्जे से बचाने,जमीनों को गैर कानूनी तरीकों से बेचने से बचाने के लिए वक्फ बोर्ड बनाया गया मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की प्रदेश भर में 14,986 संपत्ति है जिसमे से 90 फीसदी जमीन पर कब्जा है। यह हम नहीं कह रहे है मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल कह रहे है।
MP Politics News: यदि देशभर के वक्फ बोर्ड में बदलाव होते है तो मप्र की अरबों रुपये कीमत की 14,986 संपत्तियां इसके असर में आएगी इसलिए इसपर सियासत भी हो रही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार उल जलूल फैसले लेकर उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही है। उधर सत्तारूढ़ दल बीजेपी के जिम्मेदार नेताओं ने वक्फ बोर्डकी संपत्ति के भौतिक सत्यापन को जायज बताया है।
दरअसल वक्फ संशोधन बिल की कवायद मोदी सरकार ने तेज कर दी है केंद्र सरकार ने विपक्ष की 500 से ज्यादा सिफारिशों को खारिज करते हुए 14 धाराओं में सभी 32 संशोधनों को मंजूरी दी। इन सबके बीच एमपी की मोहन सरकार ने वक्फ संपत्तियों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। वक्फ बोर्ड के पोर्टल पर वक्फ रजिस्टर्ड, सर्वे सूची,राजपत्र से मिलान करते हुए इन वक्फ संपत्तियों की ऑनलाइन जानकारी दर्ज हो रही है। एक तरफ देश में तेज होती सनातन बोर्ड की मांग तो दूसरी तरफ वक्फ बोर्ड की संपत्ति का भौतिक सत्यापन ने सियासी पारा हाई कर दिया है।
https://www.youtube.com/live/nBfLMGBxQ6Q?si=k6wC03aI03UAkVdH
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Waqf's troubles increased... Politics on 'verification'! Political temperature heated up
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm