Prayagraj Boat Capsized: महाकुंभ में फिर बड़ा हादसा… संगम में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, NDRF ने 5 लोगों को सुरक्षित निकाला
Prayagraj Boat Capsized: महाकुंभ में फिर बड़ा हादसा… संगम में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, NDRF ने 5 लोगों को सुरक्षित निकाला

Prayagraj Boat Capsized/ Image Credit: All India Radio News X Handle
- महाकुंभ में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलटी
- NDRF की टीम ने 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल
- नाव में क्षमता से अधिक लोग थे सवार
प्रयागराज। Prayagraj Boat Capsized: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार लोग पानी में डूबने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद NDRF की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार, नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे यह हादसा हुआ।
इस घटना के बाद प्रशासन ने नाविकों को सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। फिलहाल सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। बताया गया कि, सुरक्षित निकाले गए श्रद्धालु बुरी तरह घबराए हुए थे। NDRF की मेडिकल टीम ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया है। 16 फरवरी को महाकुंभ के आयोजन को 35 दिन बीत चुके हैं। रविवार को लगभग 83 लाख भक्तों ने डुबकी लगाई है।
Prayagraj Boat Capsized: वहीं, अब तक लगभग 52 करोड़ से अधिक भक्त डुबकी लगा चुके हैं। बता दें कि प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। यह महाकुंभ अब तक भीड़ के मामले में सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुका है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ ही इस महाकुंभ का समापन होगा।
Rescue at #Mahakumbh2025
Indian Army Divers successfully rescued three people after a civil boat capsized in the turbulent waters. Swift action ensured three precious lives were saved. @adgpi @ProDefLko @PROdefprayagraj @SuryaCommand #MahaKumbh pic.twitter.com/xtg5t1RTDd
— All India Radio News (@airnewsalerts) February 16, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: NDRF टीम ने नाव पलटने की घटना में 5 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
लेखक के बारे में
Web Title: A boat full of devotees capsized in Sangam, NDRF rescued 5 people safely
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm