ठाणे में कोविड-19 के 121 नए मामले
ठाणे में कोविड-19 के 121 नए मामले
New Covid cases thane : ठाणे (महाराष्ट्र), नौ दिसंबर (भाषा) ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 121 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,70,177 हो गयी है।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बुधवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 से कोई और मौत नहीं हुई है जिससे मृतकों की संख्या 11,590 बनी हुई है। कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,38,725 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,302 है।
भाषा गोला शोभना
शोभना

Facebook


