ठाणे में कोविड-19 के 127 नए मामले, दो मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 127 नए मामले, दो मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 127 नए मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 18, 2021 11:01 am IST

Thane covid cases 2021 : ठाणे (महाराष्ट्र), 18 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 127 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,71,018 हो गयी जबकि दो मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 11,599 पर पहुंच गयी है।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के नए मामले और मौत के मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर अभी 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,38,899 और मृतकों की संख्या 3,306 है।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में