महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 139 नये मामले, दो मरीजों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 139 नये मामले, दो मरीजों की मौत
Covid cases in Maharashtra 2o21 : ठाणे (महाराष्ट्र), 18 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 139 नये मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,68,042 हो गई, वहीं संक्रमण से दो मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,564 हो गई।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये सारे मामले बुधवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,366 हो गई और मृतक संख्या 3,289 है।
भाषा
शोभना सिम्मी
सिम्मी

Facebook


