ठाणे में कोविड-19 के 156 नए मामले, एक और मरीज की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 156 नए मामले, एक और मरीज की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 156 नए मामले, एक और मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: February 14, 2022 8:42 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 14 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 156 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,07,222 हो गयी है तथा एक और मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,846 हो गई है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले रविवार को सामने आए। उन्होंने कहा कि ठाणे में मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या 1,63,138 हो गयी है और कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 3,390 है।

भाषा सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में