आज फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में सामने आए 100 से ज्यादा मरीज, पांच लोगों की मौत

आज फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में सामने आए 100 से ज्यादा मरीज, पांच लोगों की मौत!1877 new patients found in Maharashtra

आज फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में सामने आए 100 से ज्यादा मरीज, पांच लोगों की मौत

Corona cases increasing in india

Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: August 11, 2022 7:36 pm IST

मुबंई: 1877 new patients महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,877 नए मामले सामने आए और संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि इन नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,66,243 हो गयी, जबकि मृतकों का कुल आंकड़ा 1,48,162 पर पहुंच गया।

Read More: दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मची चीख पुकार

1877 new patients विभाग ने बताया कि मुंबई में कोविड-19 के 683 नए मामले मिले और एक मरीज की सांस लेने में तकलीफ के कारण मृत्यु हो गयी। बुलेटिन में कहा गया है कि वित्तीय राजधानी के अलावा, जालना, सोलापुर, पुणे शहर और ठाणे जिले में एक-एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई। राज्य की कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 98.02 प्रतिशत थी, जबकि मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत थी। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,971 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। राज्य में अब तक कुल 79,06,291 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं। महाराष्ट्र में इस समय कोविड-19 के 11,790 मरीज उपचाराधीन हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।