महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 213 नये मामले, पांच मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 213 नये मामले, पांच मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 213 नये मामले, पांच मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: August 16, 2021 10:29 am IST

ठाणे, 16 अगस्त (भाषा) ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नये मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र के इस जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,48,308 हो गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये सभी नये मामले रविवार को सामने आए थे। उन्होंने बताया कि संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,184 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,33,997 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 3,249 हो गई है।

भाषा

नेहा प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में