ठाणे में कोविड-19 के 224 नए मामले, छह मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 224 नए मामले, छह मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 224 नए मामले, छह मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: August 20, 2021 9:55 am IST

ठाणे, 20 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 224 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर महामारी के मामले बढ़कर 5,48,993 हो गए।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। संक्रमण से छह लोगों की मौत होने से जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,219 हो गयी। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,34,132 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 3,274 पर पहुंच गयी।

भाषा गोला मानसी

मानसी


लेखक के बारे में