ठाणे में कोविड-19 के 241 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 241 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 241 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: December 29, 2021 8:49 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 241 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,72,680 हो गयी, जबकि पांच और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 11,615 हो गयी है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,39,221 हो गये हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,316 है।

भाषा

शोभना सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में