ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 243 नये मामले, चार मरीजों की मौत

ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 243 नये मामले, चार मरीजों की मौत

ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 243 नये मामले, चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 9, 2021 12:09 pm IST

Thane covid cases 2021

ठाणे, नौ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 243 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 5,53,609 हो गए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी नये मामले बुधवार को सामने आए , इस दौरान चार मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,330 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,34,869 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3,294 हो गई है।

भाषा

नेहा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में