ठाणे में कोविड-19 के 253 नये मामले, छह और लोगों की मौत
ठाणे में कोविड-19 के 253 नये मामले, छह और लोगों की मौत
ठाणे (महाराष्ट्र), 27 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 253 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,50,351 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। छह और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,270 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,34,375 हो गए हैं और मृतक संख्या 3,287 है।
भाषा निहारिका नेहा
नेहा

Facebook


