ठाणे में कोविड-19 के 255 नए मामले, चार मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 255 नए मामले, चार मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 255 नए मामले, चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: October 6, 2021 10:16 am IST

ठाणे, छह अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 255 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 5,60,622 हो गयी है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों के अलावा चार मरीजों ने जान भी गंवाई। इसी के साथ ही जिले में मृतकों की संख्या 11,424 पर पहुंच गयी है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,36,898 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,277 है।

भाषा

गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में