ठाणे में कोविड-19 के 267 नये मामले, एक और व्यक्ति की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 267 नये मामले, एक और व्यक्ति की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 267 नये मामले, एक और व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: September 20, 2021 9:02 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 267 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,56,368 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,369 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 1,35,400 मामले सामने आए हैं।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में