महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 276 नये मामले, 10 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 276 नये मामले, 10 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 276 नये मामले, 10 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: August 5, 2021 9:23 am IST

ठाणे, पांच अगस्त (भाषा) ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 276 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 5,45,825 हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सभी नये मामले बुधवार को सामने आए थे।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण 10 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद महाराष्ट्र के इस जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 11,066 हो गई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के कुल मामले 1,33,518 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3,207 हो गई है।

भाषा

नेहा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में