ठाणे में कोविड-19 के 283 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 283 नए मामले, 13 मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 283 नए मामले, 13 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: August 6, 2021 9:39 am IST

ठाणे, छह अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 283 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 5,46,108 पर पहुंच गयी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। संक्रमण से जिले में 13 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,079 हो गयी। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,33,591 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 3,208 पर पहुंच गयी।

भाषा गोला मानसी

मानसी


लेखक के बारे में