महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 290 नए मामले, पांच और लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 290 नए मामले, पांच और लोगों की मौत
ठाणे (महाराष्ट्र), दो अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 290 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,45,051 हो गए।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि पांच और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,039 हो गई। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है।
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,33,377 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3,202 है।
भाषा निहारिका शोभना
शोभना

Facebook


