महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 348 नए मामले, आठ और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 348 नए मामले, आठ और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 348 नए मामले, आठ और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: July 26, 2021 9:59 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 26 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 348 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,42,935 हो गए।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि आठ और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,977 हो गई। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है।

भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी में रविवार को पहली बार संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,29,251 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3,114 है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में